फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज की महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज की महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ।
वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्र के वाल्मीकि समाज को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पुलिस के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र के वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने दलित सेना की मंडल अध्यक्ष काजल कटारिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को सरकारी सुविधाएं न मिलने से उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। सरकार द्वारा मैला ढोने से बंद कराने व उनके पुनर्वास के लिए 40 हजार का अनुदान देना तय किया गया था। हालांकि सरकार द्वारा कुछ लोगों को अनुदान देकर खानापूर्ति कर दी गई। वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पुलिस के माध्यम से भेजा। प्रदर्शनकारियों में बाला, राजवती, शर्मिष्ठा, शिमला, तारा, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें