फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा के साथ पकड़ा नशीले पदार्थों का तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा के साथ पकड़ा नशीले पदार्थों का तस्कर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात सूचना के आधार पर किदवईनगर में दरोगा की कोठी के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन किलो डोडा पाउडर बरामद किया। नशीला पदार्थ मिलने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पकड़ा गया आरोपी रघुनाथपुर बाबरी निवासी रमेश है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
उत्पात मचाने पर पांच लोगों का चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात उत्पात मचा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनका शनिवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कृष्णापुरी निवासी सम्राट को पिता से झगड़ा करने पर, गांव बहेड़ी निवासी महिपाल को परिजनों से झगड़ा करने पर, रामलीला टिल्ला निवासी जयप्रकाश व रामपुरी निवासी आसिफ को अपनी-अपनी पत्नियों के साथ झगड़ा करने पर और सलमान निवासी खालापार को पड़ोसी से झगड़ा करने पर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी आजाद ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आरिश (15) कई दिन पूर्व बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें