फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलत में गोदाम पर छापा, सरकारी राशन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलत में गोदाम पर छापा, सरकारी राशन पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव फुलत में बुधवार की रात को आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी व तहसीलदार अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ सरकारी राशन होने की सूचना पर एक गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर सरकारी चावल व गेहूं की 97 बोरी मिली। आपूर्ति निरीक्षक ने गोदाम पर सील लगा दी है। आपूर्ति निरीक्षक की ओर से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी को बुधवार की रात 10 बजे सूचना मिली कि रतनपुरी के गांव फुलत में डीसीएम गाड़ी से सरकारी राशन की बोरियों को उतारकर गांव के एक गोदाम में रखवाया जा रहा है। सूचना मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी व तहसीलदार अमित कुमार ने सूचना पर पुलिस बल को साथ लेकर गांव के गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर गेहूं व चावल की करीब 97 बोरी मिली। आपूर्ति निरीक्षक ने गोदाम पर सील लगा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक जो लोग सरकारी राशन खरीदकर बेचने का धंधा करते हैं, उनके द्वारा इस सरकारी राशन को बाजार से खरीदे गए कट्टों में भर दिया जाता है, जिससे किसी को पता नहीं चल सके कि यह सरकारी राशन है। इसके बाद इस राशन को चक्की संचालकों को बेच दिया जाता है। आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने बताया कि गोदाम में राशन की 97 बोरियां मिलीं हैं। गोदाम में चावल भी बिखरा हुआ था। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। जांच पड़ताल करने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें