चार ईलर्निंग सेंटर का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिड टाउन ने तितावी क्षेत्र में चार ईलर्निंग सेंटर का लोकार्पण किया। प्राइमरी स्कूल तितावी नंबर एक में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक जैन ने शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सुनील अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब ऐसे और कई स्कूलों में ईलर्निंग सेंटर खोलने जा रही है, जिसमें बच्चों को अवश्य लाभ होगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता ने बताया कि प्राइमरी स्कूल तितावी नंबर एक और दो, प्राइमरी स्कूल बधाईकलां नंबर एक और चार में यह सेंटर खोले गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में 120 बच्चों को खाने के लिए बर्तन भी दिए। प्रधानाचार्य अखलाक ने आभार जताया। इस मौके पर कुमरेश जैन,शैलेश कुच्छल, हर्षपुरी,आकाश बंसल ,उमेश गोयल, लतीका गुप्ता, रमन बाला अग्रवाल आदि का योगदान रहा। सचिव राकेश राठी ने आभार जताया।
दक्ष प्रजापित की जयंती मनाई
शाहपुर। कस्बे में प्रजापति समाज के लोगों ने दक्ष प्रजापति की जयंती पर विशाल यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कस्बे में दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रजापति समाज के लोगों ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने दक्ष प्रजापति जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य यजमान उमेश मित्तल रहे। राजेंद्र प्रजापति , विनोद प्रजापति , सुनील कुमार , धर्मवीर प्रजापति , विनय कुमार , कल्याण सिंह , सोमपाल सिंह , हरवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे ।