मुजफ्फरनगर। मोहल्ला केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में प्रांतीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में जूनियर विभाग के छह छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य हरीओम ने बताया कि प्रांतीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में जूनियर विभाग से साक्षी मित्तल ने 400 में से 331 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निधि, वैभव शर्मा, मिली अग्रवाल, निशि सैनी और सिद्धार्थ को मेधावी घोषित किया गया है। कक्षा द्वितीय से पंचम तक के छात्रों की वस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें क्रमश: कक्षा-5 से कनिका राघव, अनिक शर्मा, आस्था, लक्ष्य भारद्वाज प्रथम रहे। अविका, पंवार, कृष्णा, अनिल, अविराज, ओजस्वी, आर्यन द्वितीय रहे। तृतीय स्थान पर अंशु, तानिया, अंकित व रूद्राक्षी रहे। निर्णायक पूनम ने कहा कि ये छोटी-छोटी प्रतियोगिता बालकों के विकास की अहम कड़ी है।
विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न
मुजफ्फरनगर। साकेत में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यारंभ संस्कार से पूर्व विद्यालय घोष के साथ साकेत कालोनी में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अभिभावक पीले वस्त्रों में शामिल रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव, अभय पुंडीर, नीलम पुंडीर, प्रमोद अरोरा, रोहताश गुप्ता, शिवानी आदि उपस्थित रहे।