युवक ने जहरीवा पदार्थ खाया
पुरकाजी। घरेलू कलह के चलते कस्बे के मौहल्ला कस्साबान निवासी 22 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड गई। उसके परिजन उसे पुरकाजी अस्पताल लाए, जहां पर उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
पुलिया की मरम्मत कराएं
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी में हाइवे पर पिछले करीब एक वर्ष से एक पुलिया पटी पड़ी है, जिसमें गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और आए दिन दुर्घटना होने से कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार पुलिया की मरम्मत कराने की मांग भी की जा चुकी है, मगर पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नवीन राठी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
85 पात्रों को मिले आवास प्रमाण पत्र
पुरकाजी। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 85 पात्र लोगों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद उंटवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रों से लाभ उठाने की अपील की। इससे पूर्व, परियोजना अधिकारी धर्म प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा ढाई लाख रुपयों का अनुदान दिया जा रहा है। नगर पंचायत पुरकाजी से 1500 लोगों को चिह्नित किया गया है । इस दौरान ईओ मनोज यादव, भाजपा नेता हरिराम सक्सेना, विरेंद्र प्रताप, डॉ ओपी गौतम, राजू वर्मा, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, ललित गुप्ता, नरेश मिगलानी, केपी सिंह, विजय पाल त्यागी, कनवर लाल, आदेश सिंघल आदि मौजूद रहे।