फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान की भेंट चढ सकते हैं सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के भेंट चढ़ सकते हैं सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की भेंट सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा चढ सकते हैं। उन्हें अभियान को सफल बनाने की सजा मिल सकती है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को वैभव मिश्रा की शिकायत की। भाजपा नेता पिटाई मामले में व्यापारियों को नाराज बताया। ऐसी स्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट के हटते ही अभियान खटाई में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों और व्यापारी संगठनों से जुडे़ कुछ लोग शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल से मिले। अतिक्रमण हटाओ अभियान में भाजपा नेता सुनील तायल की पिटाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मुख्यमंत्री को बताया कि अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान भाजपा नेता सुनील तायल और कुछ व्यापारियों पर हुए लाठीचार्ज से शहर के व्यापारी नाराज हैं। विधायक के अनुसार इस मामले में शासन से सिटी मजिस्ट्रेट को हटाए जाने की कार्रवाई का आश्वासन मिला है। शहर में लंबे समय बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान सफल होता दिखाई दे रहा है। कुछ विरोध होने के बाद अब सभी लोग अपने आप अतिक्रमण हटा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नौ दिन से लगातार अभियान चल रहा है। ऐसे हालात में यदि वैभव मिश्रा का तबादला होता है तो दूसरा कोई अधिकारी अतिक्रम हटाओ अभियान प्रारंभ कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। अब देखना यह है कि प्रदेश सरकार अभियान को गति देने वाले अधिकारी को हटाती है या उन्हें काम करने का और मौका देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें