गरीब कन्या का विवाह कराया
पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के लोगों ने वाल्मीकि समाज की एक निर्धन बेटी का विवाह कराया। पंजाबी समाज के लोगों के विशेष सहयोग सहित कस्बे के दर्जनों लोगों ने अपना सहयोग देकर बारातियों की आवभगत कर दान दहेज देकर उसे विदा किया।
कस्बे के गुरुद्वारा परिसर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में गुरू ग्रंथ साहब के फेरे कराए गए। भारत भूषण खुल्लर द्वारा कन्या दान करते हुए दूल्हे को सोने की अंगूठी भेंट की। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, बालाजी धाम के संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा, रालोद गोल्डी राठी, अर्जुन गुप्ता, मनोज यादव के अलावा कस्बे के कई अन्य लोगों सहित पंजाबी समाज के लोगों का विवाह समारोह में विशेष सहयोग रहा।