फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रोडवेज कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रोडवेज कर्मी की मौत
विज्ञापन

छपार। कस्बे के पास नेशनल हाईवे को पार करते समय बाइक की टक्कर से एक रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव जयभगवानपुर निवासी सुंदरलाल (58) पुत्र रामकला रोडवेज में कर्मचारी था। वह अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। छपार के पास वह बस पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे को पार कर रहा था, तो तभी तेज गति से आई बाइक ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस वाले उसे अस्पताल लेकर चले, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, हादसे के बाद बाइक लेकर भाग रहे बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें