मोरना। मोरना व भोपा मार्ग पर प्राइवेट बस से यात्रियों के उतरते समय पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो यात्री घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर लगने से बस में चीखपुकार मच गई थी।
भोपा क्षेत्र के गांव ककराला स्थित मंदिर के सामने मोरना व भोपा मार्ग पर प्राइवेट बस से गांव ककराला के यात्री नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार राजबीर पुत्र सुनहरी निवासी मोरना व उस्मान पुत्र मौसम निवासी गांव दौलतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटें पहुंची। टक्कर लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। राजबीर बिंदल पेपर मिल से ड्यूटी खत्म करके बस द्वारा घर लौट रहा था। उस्मान मुजफ्फरनगर से वापस घर आ रहा था। घायलों को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्राइवेट बस सोमवार देर शाम मुजफ्फरनगर से भोकरहेड़ी जा रही थी।