फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर लगने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कवाल व जानसठ के बीच रोडवेज डिपो की बस की टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। रविवार शाम गांव भलेड़ी निवासी किसान नरेंद्र पुत्र श्यामवीर अपने खेत से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव का राजमिस्त्री वेदपाल पुत्र मगत सिह गांव नंगला से साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान मुजफ्फरनगर से बिजनौर जा रही रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां नरेंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें