नयर सागर महाराज का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयर सागर जी महाराज ने बुधवार को वहलना से विहार किया, वह नई मंडी की मुनीम कॉलोनी पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुनीम कालोनी में पहुंचने पर जैन संत का स्वागत करने वालों में राजकुमार जैन, अजय जैन, सुनील जैन, जितेंद्र जैन टोनी, संजय जैन, राजेश जैन आदि रहे। महाराज श्री यहां दो दिन के प्रवास के बाद प्रेमपुरी के लिए विहार करेंगे। सहारनपुर जिले के नानौता में 17 फरवरी से चलने वाले पंच कल्याणक में भाग लेगे।
अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एटूजेड रोड पर कई जगह पर अतिक्रमण को उखाड़ा गया। प्रभारी सचिव ने बताया कि शहर में उन सभी स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। ऐसे अवैध निर्माण को गिराने का काम एमडीए करेगा। इसकी शुरुआत करते हुए बुधवार को एटूजेड कालोनी रोड से अवैध निर्माण गिराए गए।