फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में ई-रिक्शाओं का रुट निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में ई रिक्शा से लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए चेयरमैन ने रिक्शा के आने जाने का रूट तय किया। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने ई रिक्शा चालकों की बैठक ली। चेयरमैन ने चालकों से कसबे में लगने वाले जाम व लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। कसबे में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए चेयरमैन ने रिक्शाओं के आने जाने का मार्ग व रिक्शा के खड़े होने के स्टैंड निर्धारित कराए। चेयरमैन ने बताया कि आसपास गांवों से आने वाली रिक्शा कस्बे में प्रवेश नहीं करेगी, उनका स्टैंड कस्बे से बाहर ही बना दिया गया है। कस्बे में जाने वाली रिक्शा मोहल्ला हुसैनपुरा, मूले वाले कुएं से होकर जाएगी, जबकि कस्बे के किसी भी मोहल्ले से आने वाली रिक्शा मंगल मोहल्ला, डीएवी इंटर कालेज से होती हुई तहसील पर पहुंचेगी। बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वाले रिक्शा चालकों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में सभासद जमशेद, मोहम्मद इरफान, सरताज, अशोक, फैजान, रोबिन, हसीन, नदीम, शीशपाल, कल्लू, पप्पू, रवि, राजकुमार, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें