उर्दू दिवस पर छात्र-छात्राएं सम्मानित
मुजफ्फरनगर।
उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं उर्दू अनुवादक राज्य कर्मचारी संघ ने मशहूर शायर अल्लामा इक़बाल के जन्मदिवस और विश्व उर्दू दिवस पर छात्र-छात्राओं केे सम्मानित किया गया। आईपीएस किड्स स्कूल रहमतनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, उर्दू साहित्यकार, उर्दू शिक्षक एवं उलमा ए किराम, मदरसों और स्कूलों के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उर्दू प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘उर्दू भाषा का विकास एवं मातृ भाषा का महत्व’। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सैयद सिराजुद्दीन अजमली अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, मोहतरमा अफशां मलिक सदस्य महिला आयोग उत्तराखंड, हकीम अताउर्रहमान अजमली, मौलाना शमशेर अली रिसर्च स्कालर एएमयू अलीगढ़ शामिल रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार भटनागर ने की। प्रोफेसर सिराजुद्दीन अजमली ने कहा कि उर्दू के महत्व को हर बुद्धिमान व्यक्ति स्वीकार करता है, उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों के अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि इस माध्यम से शिक्षा जितनी आसानी से दी जा सकती है अन्य माध्यमों से नहीं है।
प्रोफेसर अजमली ने कहा कि उर्दू अपने हुस्न, खूबसूरती और आकर्षण के कारण सारी दुनिया को अपना दीवाना बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी भाषाओं की तुलना में उर्दू ने अपने वजूद में आने के बाद जितनी जल्दी तरक्की की है उसने साबित किया है कि उर्दू भाषा संवेदनशीलता को अपने अंदर समाहित किए हुए है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अफशां मलिक ने कहा कि उर्दू महज एक भाषा ही नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता और संस्कृति भी है। इस भाषा के प्रचार और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। हम सरकार पर सब कुछ डालकर निराश नहीं हो सकते। उर्दू में नई पीढ़ी गायब है हमारे बच्चे उर्दू का अध्ययन नहीं कर रहे हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष कलीम त्यागी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उर्दू सिर्फ मुसलमानों की भाषा नही है, बल्कि यह पूरे देश की भाषा है। संगठन के उपाध्यक्ष मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि उर्दू से हमारा भावनात्मक रिश्ता है। डॉ. तनवीर गौहर, उर्दू प्रतियोगिता में हिस्सा लेेने वाले बच्चों अलमास सुगरा, आयशा परवीन, मोहम्मद जावेद, हिना कौसर, शबिस्ता परवीन, मोहम्मद हुसैन, अंजाना परवीन, शहनीला बानो, मोहम्मद अनस और सुमैय्या जैदी को सम्मानित किया गया। एमएलसी मुश्ताक चौधरी, शमशेर मलिक, बसपा के जियाउर्रहमान ने भी शिरकत की।
जज के लिए चयनित अंजुम सैफी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शमीमुल हसन, कलीम त्यागी, तहसीन अली, शमीम कस्सार, बदरूज्जमा खान, गुलफाम अहमद, मौलाना मूसा कासमी, हाजी औसाफ अहमद, डॉ. शमीम सलमानी, वकील अहमद, मोहम्मद आसिम, वसीम अकरम त्यागी, लईक अहमद, तहसीन समर, मोहम्मद मुस्तकी, आसिफ राही, शादाब खान, दिलशाद पहलवान, शाहनवाज आफताब, हाजी शाहिद त्यागी, मुरसलीन का सहयोग रहा।