चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर से निरधना निवासी शुएब और उसकी बहन शीमा अपने गांव लौट रहे थे। गांव दधेडू के निकट पीछे आ रहे एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।
ठगों को किया गिरफ्तार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शामली जनपद के गांव लिलौन निवासी सुनील और दीपक को धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गांव लकड़संधा निवासी महिला नोरती समेत कई महिलाओं से दोनों आरोपियों ने शौचालय और आवास बनवाने का झांसा देकर आधार कार्ड से बायोमेट्रिक सिस्टम से अंगूठा लगवाकर करीब 35 हजार ठग लिए थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ भी की।