फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सुनी आंगनबाडी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलक्ट्रेट में पिछले 12 दिनों से धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच खतौली विधायक विक्रम सैनी पहुंचे। विधायक ने उनकी समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया कि वो उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनरतले आंगनबाडी कार्यकर्ता पिछले 12 दिनों से कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर धरनारत हैं। बृहस्पतिवार को खतौली विधायक विक्रम सैनी उनके बीच पहुंचे और समस्याओं को सुना। अपनी मांगों के संबंध में आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने विधायक को ज्ञापन भी दिया। संघ ने कर्मचारियों को नियमित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने के अलावा कई मांगे सरकार से की है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वो उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे और पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अजब सिंह, ममता प्रजापति, नीलम, सोनिया, प्रिया, सुनीता, सविता सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें