फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया के विरुद्ध अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया के विरुद्ध अभियान
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने वाले शराब माफिया के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नूरनगर निवासी सनसवीर को कच्ची शराब बनाते 10 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित एवं ग्राम तुगलकपुर निवासी मुनेश कुमार और सोनू को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रक गायब होने से मची खलबली
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। तीन दिन पूर्व एक रोडवेज बस में टक्कर मारने वाले ट्रक के मौके से गायब हो जाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद ट्रक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को पुरकाजी बाईपास के निकट मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस में सामने से आ रहे इंगट से लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बस में सवार छह यात्री घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर भूराहेड़ी पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया था। सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर ट्रक मालिक ने ट्रक को मौके से गायब कर दिया था। घटना के अगले दिन रोडवेज बस के चालक द्वारा ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा देने पर ट्रक गायब कराने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ट्रक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली है कि ट्रक गायब हो जाने की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास ली, जिस पर पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को खाली ट्रक बरामद कर थाने पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें