फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। विद्युत आपूर्ति चालू कराने तथा अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत अधिकारियों को धूप में बैठा लिया। नवनिर्मित विद्युत केंद्र से तुरंत विद्युत आपूर्ति चालू करने की मांग की। मौके पर पहुंची भोपा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बुधवार को भोकरहेड़ी के लोगों ने एकत्र होकर उपकेंद्र पर भाकियू के नगर अध्यक्ष नवीन सहरावत के नेतृत्व में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें विद्युत अपर अभियंता कालीचरण, अवर अभियंता आजादवीर व अवर अभियंता आपूर्ति सुशील को बंधक बनाकर उपकेंद्र के बराबर में स्थित नवनिर्मित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को तुरंत चालू कर बिजली आपूर्ति नए बिजलीघर से चालू करने की मांग की। आपूर्ति चालू न होने तक अधिकारियों को बंधक बनाए रखने की चेतावनी दीक। पूर्व चेयरमैन केप्टन ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगरवासियों में शहरी विद्युत आपूर्ति शहरी शेड्यूल में की जाए। बिलों को ग्रामीण श्रेणी में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर अजय चेयरमैन, विशाल छुट्टा, ललित सहरावत, रामपाल सिंह ने कहा कि विद्युत निगम उपभोक्ताओं का भारी शोषण करने का कोई मौका नहीं चूकता है। नगर में मात्र 5-6 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सभासद उदयवीर सिंह, बिजेंद्र लम्बरदार, डा. अख्तर अली, इकबाल मास्टर, काजी मज्जबिर हुसैन, बाबी, वेदपाल, रामबीर, उदेश, रामबीर, चंद्रपाल नीटू आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें