फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मधुमक्खी पालन के 71 बॉक्स, गाड़ी समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने दो दिन पूर्व कुल्हेड़ी के जंगल में हुई चोरी का किया खुलासा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। पुलिस ने दो दिन पूर्व कुल्हेड़ी के जंगल से मधुमक्खी पालन के लिए लगाए बॉक्सों की चोरी का खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सभी 71 बॉक्स, घटना में प्रयुक्त पिकप गाड़ी बरामद कर ली है। वहीं एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि कुल्हेड़ी में बिलाल के खेत में मधु मक्खी पालन के लिए 71 बॉक्स रखे थे, जिन्हें तितावी थाना क्षेत्र के करवाड़ा निवासी अजय कुमार ने मधु मक्खी पालन के लिए लगाए थे। आरोप है कि दो अप्रैल को चोरों ने सभी बॉक्सों को चोरी कर लिया। थाने में मुकदमा कायम कराया गया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद सर्विलांस आदि सूत्रों से चोरों तक पहुंच गई। मामले में चरथावल गुरुकुल आश्रम के पास से शामली जिले के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव गंदेवड़ा निवासी मोनू उर्फ मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथ तितावी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी अपने एक अन्य साथी को वारदात में शामिल होना बताया है। फिलहाल वह फरार है। पकड़े आरोपी के कब्जे से चुराए गए सभी बाॅक्स, पिकअप गाड़ी और तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि चुराए गए बॉक्स जिले में बेचने की योजना थी। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें