फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संस्कार निर्माण शिविर का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संस्कार निर्माण शिविर का उदघाटन
विज्ञापन

खतौली। केके जैन इंटर कालेज में भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन की प्रेरणा से प्रात: 7 बज से 8 बजे तक 10 वर्ष से 17 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए युवा संस्कार निर्माण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इस माह 18 मई तक निरंतर शिविर चलेगा और ग्रीष्म अवकाश के उपरांत जुलाई में भी जारी रहेगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने रोजे रखे हैं उन्हें जुलाई में भाग लेने की सलाह दी। साथ ही छाया में अपना आसान लगाकर आसन करने की सलाह दी। शिविर में 175 छात्रों ने भाग लिया। शिविर में केंद्र प्रमुख तेजेंद्र भाटिया ने सूक्ष्म क्रिया, अरुण कुमार जैन शिक्षक ने ओम ध्वनि गायत्री, राकेश गुप्ता ने त्रिकोण आसान व ताड़ासन, अंजू विश्वकर्मा बाल क्रीड़ा व श्वासन कराया। विजय शंकर गोयल ने सिंहासन व हंसी कराई। प्रवीण आचार्या ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम कराया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री राकेश गुप्ता ने किया। निर्मल जैन ने बताया कि संस्थान में प्रतिभा गोयल, अंजलि सिंह, अनिल चड्ढा, अंकुर तायल, श्रीपाल, बाबूराम शर्मा व विद्यालय के स्टॉफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें