फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
विज्ञापन

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चतरपाल को पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और महासचिव दिमाग सिंह गुर्जर को जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीम हैदर काजमी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके अलावा नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों को भी शपद दिलाई गई।
विज्ञापन

तहसील के सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह व जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीम हैदर काजमी, तहसीलदार भगत सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपस में मधुर संबंध होने चाहिए। मधुर संबंध होने से ही वादकारियों को सही न्याय मिल सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजबीर सिंह गुर्जर ने किया। इस मौके पर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता भंवर सिंह वर्मा, सुखेश कुमार, जानसठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, खतौली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता, जगदीश आर्य, नवीन उपाध्याय, सुलेमान, मुकेश शर्मा, सुमित कुमार, अमित त्यागी, अशोक अहलावत, बीडी आर्य, रतन सिंह, लाल सिंह, राजेश कुमार, गन्ना समिति के चेयरमैन, ओमबीर सिंह, प्रधान कर्णवीर, पूर्व प्रधान रामबीर, प्रधान पति धर्मपाल, प्रधान शक्ति सिंह, प्रधान ब्रजेश, प्रताप सिंह गुर्जर अंतवाड़ा, बाबूराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें