फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताए पॉलीथिन के दुष्परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर लगाकर करेंगे रक्तदान
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पॉलिथीन के दुष्परिणामों से लोगों को सचेत किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने तथा पालिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य एससी वार्ष्णेय और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने स्वयं सेवकों को पालीथिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए पालीथिन के प्रयोग को पूरी तरह बंद करने को कहा। अग्रवाल सत्संग भवन से पालीथिन बंदी के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यदक्रम अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ गौरव यादव, धीरज गिरधर, पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, मीनाक्षी भारद्वाज, अंजलि कश्यप, पवी सैनी, अनुषी गर्ग, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, गीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में प्रतियोगिता आज
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डॉ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्व विद्यालय लखनऊ द्वारा क्षेत्रीय तकनीकी, साहित्यिक एवं प्रबंधन उत्सव का 30 और 31 जनवरी को आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद, बिजनेस प्लान, ब्रिज कीर्ति, जुगाड़, रोबो रेस, रोबो वॉर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें