फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक बैठक गरीबदास के आवास पर हुई। बैठक में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि गन्ने का भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। बिजली बहुत ज्यादा मंहगी होने के कारण भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि कई मुद्दों को लेकर भाकियू तोमर बघरा ब्लॉक में पंचायत होगी। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने जगपाल को युवा तहसील अध्यक्ष जानसठ, सतबीर राठी को सिखेड़ा अध्यक्ष, सिखेड़ा रुखसाना को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया। रामसिंह गौतम, आशीष शर्मा, प्रधान विनोद, प्रहलाद, सुनील, रविंदर कुमार, धर्म सिंह, राजू, शोभाराम, सहेंदर, ब्रिजेश, अनिल, सतीश, रोशन, चंद्रपाल, प्रमोद, राहुल, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें