शाहपुर। कस्बे में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर की टीम ने हरसौली को हराया। मुजफ्फरनगर की ओर से चार ओवरों में नौ रन देकर चार विकेट लेने वाले पीके को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच मुजफ्फरनगर व हरसौली टीम के बीच मैच खेला गया। हरसौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में महज 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरनगर की टीम ने 11.3 ओवरों में चार विकेट पर जीत हासिल की। मुजफ्फरनगर की ओर से पीके ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में नौ रन देकर चार विकेट लिए। जिसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । मैच के मुख्य अतिथि छात्र नेता कुलदीप बालियान व भाजपा नेता सम्राट चौधरी रहे। प्रतियोगिता में वीशू पहलवान, आशु सैनी, सचिन कश्यप, फरमान आदि का सहयोग रहा।