फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर आत्मनिर्भर बनें बेटियां: सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। डीएम की पत्नी सुधा शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए छात्राएं और महिलाएं लक्ष्य निर्धारित करें। महिलाओं के प्रति पुरुषों को नजरिया बदलना होगा, तभी देश की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आकांक्षा समिति की ओर से गांधी बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि बेटियों के आगे बढ़ने के लिए अभिभावकों को सोच बदलनी होगी। पुरुष घर की महिलाओं की शक्ति को समझें और उनकी तरक्की के लिए प्रेरित करें। तभी देश में महिला सशक्तिकरण का प्रयास सार्थक होगा। उपजिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने लड़कियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के टिप्स दिए। स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी निभाकर बेटियां कुपोषण से बचें। समिति सचिव पूजा सिंह ने कहा कि मुकाम हासिल करने के लिए छात्राएं को लक्ष्य तय करें। बीना शर्मा ने लड़कियों की सुरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण कविता और विचार प्रस्तुत किए। मौके पर प्रबंधक मनीष गर्ग, प्रधानाचार्या अनीता गौतम अध्यक्ष अनुज गर्ग, संजय कंसल, विमलेश, सीमा, पिंकी, विजय त्यागी, प्रवीण कश्यप, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें