फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटूजेड़ कर्मचारियों ने भुगतान दिलाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटूजेड कर्मचारियों ने भुगतान दिलाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब पांच माह का वेतन पाने के लिए एटूजेड़ कर्मचारी दर-दर भटक रहे हैं। प्लांट बंद होने से उनका रोजगार भी छिन गया। बृहस्पतिवार को कर्मचारी अपनी समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर डीएम से मिले। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल और पालिका कर्मचारियों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन फिलहाल कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

एटूजेड़ के कूड़ा निस्तारण प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारी बृहस्पतिवार को डीएम राजीव शर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि प्लांट पर काम करने वाले करीब 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने डीएम से रुका हुआ भुगतान कराने की मांग की। साथ ही प्लांट को चालू कराने को भी कहा, ताकि उनका रोजगार न छूटे। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी और पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल भी वहीं मौजूद थे। उनसे भी एटूजेड़ कर्मचारियों की वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। डीएम से मिलने वालों में राशिद अहमद, एहसान, सलीम अहमद, सद्दाम, पप्पू, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें