फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच को डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच को डेरा डाला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एनआरएचएम में धांधली की शिकायत पर केंद्र और प्रदेश से आई टीमों ने जिले में डेरा डाल लिया है। खतौली में गालिबपुर पीएचसी और पुरकाजी सीएचसी पर छापे की कार्रवाई कर टीम के अफसरों ने गहनता से जांच की। स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगियों के उपचार की व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई गई।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के अंतर्गत देहात में स्वास्थ्य सेवाओं में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत पर बुधवार को दिल्ली और लखनऊ से आई टीमों ने कई पीएचसी और सीएचसी पर छापे की कार्रवाई की। अचानक आई टीम से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। खतौली ब्लाक की गालिबपुर पीएचसी पर सुबह नौ बजे पहुंची टीम ने एक घंटे तक गहन जांच की। लखनऊ से आई टीम के इंचार्ज डॉ एनपी सिंह ने औषधि भंडारण का रिकार्ड चेक किया। वार्ड रुम के अलावा एनआरएचएम में संविदा पर नियुक्त चिकित्सकों की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी डॉ अवनीश कुमार से तथ्यों की जानकारी के बाद टीम खतौली सीएचसी पर पहुंची। रोगियों की संख्या, दवा वितरण आदि के संदर्भ में पूछताछ की गई। यहां से टीम ने घासीपुरा पीएचसी पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम मरीज पर टीम ने जताई नाराजगी
पुरकाजी। दिल्ली से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरकाजी सीएचसी पर औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं और मरीजों की संख्या का ब्योरा सही नहीं बताए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। टीम इंचार्ज पीके त्रिपाठी ने ओपीडी रजिस्टर देखा। टीबी कक्ष में लापरवाही पर इंचार्ज को आडे हाथ लिया। केंद्र प्रभारी डॉ अरुण कुमार को निर्देशित किया गया कि टीबी मरीजों की जांच नियमित कर उपचार करें। महिला वार्ड प्रसूता महिलाओं के खाने, पेय पदार्थ की जानकारी भी ली। टीम ने अफसरों ने सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें