अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। सीडीओ अर्चना वर्मा शिविर का उद्घाटन करेंगी। सुबह दस बजे से दुपहर दो बजे शिविर में रक्तदान किया जाएगा। रक्त दान करने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ अन्य जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।