फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट मैच में मंसूरपुर टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीएनए मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच एसवीएस एकेडमी मवाना और एकॉर्ड एकेडमी मंसूरपुर के बीच खेला गया। मंसूरपुर ने मवाना को 72 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच आदित्य यादव रहे।
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रालोद नेता संजय राठी ने किया। आठ टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट में पहला मैच मंसूरपुर टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य यादव की 103 रनों की पारी की बदौलत 163 रन बनाए गए। यादव ने केवल 68 गेंदों में 18 चौकों की मदद से शतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मवाना की टीम केवल 91 रन पर सिमट गई। आदित्य ने चार विकेट भी लिये। मोहित कुमार ने बताया कि सोमवार को मेरठ कैंट और हाइडिल यूपी तथा एनजीए एकेडमी और वाईसीए मेरठ के बीच मैच खेले जाएंगे। अंपायर विकल राज तोमर एवं रीतिक चौधरी रहें। स्कोरिंग विशांक राणा ने की। नंदू शर्मा, रोहित चौधरी, बिजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, कुशलपाल, तासीफ, मोहित, प्रवीण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें