फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बरामद करने को ग्रामीण इंस्पेक्टर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलवा से दलित समाज की युवती को दूसरे समुदाय का युवक भगाकर ले गया था। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर से मिलकर युवती को बरामद करने की मांग की।
गांव भलवा से दलित युवती को 23 मई को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती के अब तक बरामद नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रविवार को युवती का पिता ग्रामीणों के साथ थाने में इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा व एसएसआई मनोज कुमार यादव से मिलकर युवती को बरामद करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने कहा कि छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस चार आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक ग्रामीण जिम्मेदार है। ग्रामीणों में ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान ऋषिपाल, डॉ. प्रमोद, रामपाल, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें