फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ में प्रारम्भिक गणित विषय समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2018-19 से कक्षा नौ में प्रारंभिक गणित विषय को समाप्त कर दिया गया है। एक अप्रैल से प्रारंभ हुए शैक्षिक सत्र 2018-19 में कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों का प्रवेश अब केवल अनिवार्य विषय गणित में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली छात्राएं जो अनिवार्य विषय गणित लेना चाहती है उन्हें पूर्व की भांति गृह विज्ञान विषय का चयन करने की सुविधा रहेगी। शैक्षिक सत्र 2017-18 में कक्षा नौ में प्रारंभिक गणित विषय उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं शैक्षिक सत्र 2018-19 में कक्षा दस में प्रारंभिक गणित विषय का अध्ययन पूर्व की भांति करते हुए वर्ष 2019 की कक्षा दस की सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। उनके लिए वही पाठ्यक्रम निर्धारित रहेगा जो वर्ष 2018 की सार्वजनिक परीक्षा हेतु लागू है। वर्ष 2020 की कक्षा दस की सार्वजनिक परीक्षा में प्रारंभिक गणित की परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जायेगा।

कंपार्टमेंट परीक्षा को दस अगस्त तक करे आवेदन
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से 11 मई से 10 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित छात्र छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा कराएं।
विज्ञापन


सात दिन में कार्रवाई न होने पर अनशन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर के गांव घासीपुरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए चेतावनी दी है कि आरोपी को सात दिन में गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ जाएगा। गांव घासीपुरा निवासी पुष्पेंद्र डीएम के आफिस में पहुंचा। उसने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि उधार पैसे लेकर एक कंपनी में इंवेस्ट किया था। कंपनी के मालिक ने धोखाधड़ी करते हुए निवेशकों का पैसा हड़प लिया। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हुए है, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह पुलिस के खिलाफ कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें