फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बन्दियों के बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बंदियों के बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि जेल में बंद महिला कैदियों के बच्चों का जीवन स्तर सुधारने के लिए उन्हें स्कूल भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने महिला बैरक में जाकर महिला कैदियों के बच्चों को कॉपी, किताब आदि का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डीएम की पत्नी सुधा शर्मा एवं अन्य सदस्य जिला कारागार की महिला बैरक में पहुंची। महिला बंदियों से मुलाकात कर उनके स्तर में सुधार लाने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के बारे में चर्चा की। महिला कैदियों ने ढोलक की थाप पर मधुर गीत सुुनाए। महिला जेल में महिला कैदियों ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाई। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने वहां महिला बंदियों से मिलकर उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचे और उन्हें बंदीगृह में रहकर भी अच्छे संस्कार प्रदान करें, जिससे वे अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि तेजी के साथ समय बदल रहा है और शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। उनके बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। महिला बंदियों को रोजगार से जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। सिलाई कढ़ाई, बुनाई का कार्य कराए जाने के प्रयास किए जाएगा, ताकि आप सभी को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। अगर कोई महिला बन्दी आगे अपनी पढाई जारी रखना चाहती है तो उसके लिए एडमिशन फार्म भरवाने की भी व्यवस्था व पढाई की भी व्यवस्था कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें