फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को खुशी से बिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
योगासन केंद्र पर साधिकाओं ने मनाई होली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज दुर्गा मंदिर में योगासन केंद्र पर साधक महिलाओं ने होली पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जीवन को खुशियों के साथ बिताने का संदेश दिया। होली गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया और बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।
परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिर भवन में योग साधिकाओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। रंग गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और मानवसेवा का संदेश दिया। साधिका सोना देवी ने कहा कि बढती उम्र में निराशा का भाव त्यागकर सत्संग, योगासन और समाजसेवा में जीवन लगाएं। योग, प्राणायाम, आहार, निद्रा और नियमित दिनचर्या से बहुत सी बीमारियों से निजात मिलती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जात-पात, धनी-निर्धन के भेदभाव को भूलकर होली पर्व मनाएं। इस मौके पर कीर्ति अहलावत, अनीता, राजेश्वरी, अलका, नीलम, संगीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मिलन पर भजन संध्या
मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के होली मिलन में भजन संध्या के माध्यम से होली से जुडे गीतों की महिमा
सुनाई गई। स्वामी रविंद्र और अजय के गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैक्वेट हॉल में ऋषिकेश से आए आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों शिव और गणेश वंदना के बाद होली के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वीना गोयल, सोनिया लूथरा, प्रिया सिंह, संजीव जलौत्रा, धीरज बत्रा, गीतांजलि वर्मा, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ संजीव चौधरी, मनु कपूर, राजेश छाबडा, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें