फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समरोह में भाईचारे का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन समरोह में भाईचारे का संदेश दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवलोक कॉलोनी में भारत विकास परिषद (विवेक) के तत्वावधान में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुनी और लोक गीतों पर खूब धमाल किया। वक्ताओं ने पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ विधायक कपिल देव अग्रवाल, समाजसेवी देवराज पंवार, गिरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का महत्वपूर्ण स्थान है। होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि होली पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह आपस में प्रेमभाव पैदा करने के साथ एकता में बांधने वाला पर्व है। रंगों की तरह जीवन में खुशियां लाने का त्योहार है। इस दौरान होली के फाल्गुनी और लोक गीतों पर प्रस्तुतियों देकर कलाकारों ने अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर हाउजी खेल, केवड़ा के साथ राधा-रानी आदि का रास व दांडियों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बाद रेलवे स्टेशन, रोडवेज, साईधाम मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि स्थानों पर गरीब, असहाय लोगों, बच्चों को प्रसाद वितरित किया। संचालन साधना तायल, सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक सरिता अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सविता, गिरिराज माहेश्वरी, अजय तायल, निधि गोयल, आशुतोष गोयल, अजय गर्ग, डीके शर्मा, रजनी पंवार एडवोकेट, संध्या गोयल, अर्जुन गोयल, पवन गोयल, अमित कुमार वर्मा, अंचला बिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें