मोरना। चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा का चुनावी सम्मेलन के दौरान नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आम सहमति न बनने पर चुनाव अधिकारी भारी हंगामे को देखते हुए चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
ककरौली क्षेत्र के गांव कैंड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव जीवनपुरी, कैड़ी, भुवापुर, बिहारगढ़, मोरना, फिरोजपुर, छछरौली, मीरावाला के काफी संख्या में ग्रामीण महासभा के चुनावी सम्मेलन में एकत्र हुए, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था। इसके लिए चुनाव अधिकारी के रूप में विजय सिंह बस्तोरा हस्तिनापुर, मेरठ, देशराज क्षेत्रीय कमेटी बिजनौर, योगेश प्रधान मजलिसपुर तौफीर रहे। अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों अंगूरा मोरना व सतीश चौहान गांव भुवापुर ने नामांकन दर्ज किया, जहां कुछ सदस्यों ने बुद्धराम चौहान को नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। भारी हंगामे के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। प्रमुख सदस्य रकम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आठ कमेटी बनी हुई है, जिनमें 85 गांव शामिल हैं। प्रत्येक क्षेत्रीय कमेटी से एक अध्यक्ष का चुनाव क्षेत्रीय ग्रामों के सदस्य करते हैं। क्षेत्रीय कमेटी में बस्तोरा, हुसैनपुर रामराज, मजलिसपुर तौफीर, महाराजपुर कलां उत्तराखंड, धारीवाला उत्तराखंड़, फतेहपुर बिजनौर, सलेमपुर बिजनौर व भुवापुर कमेटी, जिसमें भुवापुर कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव होना है। पिछले तीस वर्षों से सलेकचंद भुवापुर इस पद पर विराजमान हैं। सदस्यों के असंतुष्ट होने को लेकर चुनाव का आयोजन किया गया था।