जानसठ। गांव मकसूदाबाद में कोल्हू में पत्ती डालने आए किसान के ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई। चालक किसान ने भागकर जान बचाई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग को बुझाया। आग में ट्रैक्टर ट्राली भी जल गई। किसान को काफी नुकसान हुआ है।
रविवार को गांव मकसूदाबाद निवासी किसान आलम अपने ट्रैक्टर ट्राली में पत्ती भरकर गांव में ही स्थित बीर सिंह के कोल्हू में डालने के लिए गया। जैसे ही किसान पत्ती से भरी ट्राली को उतारने के लिए कोल्हू पर पहुंचा, तो रास्ते के बराबर में कोल्हू की गर्म राख के बराबर में ट्रैक्टर ट्राली धंस गई। इसी दौरान गर्म राख से उठी लपटों से पत्ती ने आग पकड़ ली। आग लगते ही किसान आलम ने ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग निकला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कोल्हू में लगे पत्ती के ढेर में भी आग लग गई। आग को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की को बुलवाया। दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग को बुझाया, तब तक ट्रैक्टर ट्राली जल चुकी थी।