फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर युवती ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में युवती ने जान दी
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के कसौली गांव में एक युवती ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव कसौली की युवती ने घरेलू कलह के कारण घर में घुसकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। घटना के समय युवती की मां और भाई घर से दूसरे कार्य में व्यस्त थे। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। काफी मशक्कत के बाद परिजन और ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उपचार के लिए उसे मुजफ्फरनगर ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रैफर किया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन जैसे ही युवती के शव को रात गांव लेकर पहुंचे तो इसकी भनक पुलिस को लग गई। सूचना के बाद सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान और कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओंकारनाथ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ मौहम्मद रिजवान ने बताया कि पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें