फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदसे में घायल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल चालक की मौत
विज्ञापन

खतौली। हाईवे पर मंगलवार की देर रात को किसी वाहन ने कैंटर चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक गंभीर घायल हो गया। चालक की मोदीपुरम के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पटना निवासी चालक अरुण (35) पुत्र नितेश्वर मंगलवार की देर रात को सहारनपुर से अपने कैंटर में माल लेकर मेरठ जा रहा था। चालक अरुण ने हाईवे पर एक होटल से आगे अपने ट्रक को रोका और नीचे उतरने लगा। नीचे उतरते ही कोहरे में अज्ञात वाहन ने चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में चालक को मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार को उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें