अबेकस की ग्रेजुएशन डिग्री 55 छात्रों को मिली
मुजफ्फरनगर। सिप अबेकस न्यू मंडी में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेंटर के 55 छात्रों को ग्रेंडमास्टर यानी पूरा अबेकस कोर्स कंप्लीट करने पर ग्रेजुएशन डिग्री देकर सम्मानित किया गया।
सेंटर डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि सेंटर के 15 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी से अब तक अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। इसी वर्ष सिप अबेकस कंपनी द्वारा ऑनलाइन नेशनल अबेकस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देश भर के 4200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में थी जिसमें राज्य और नेशनल स्तर पर दोनों में इस सेंटर के छात्र-छात्राओं ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। नई मंडी सेंटर ने 22 ट्रॉफी जीतकर पूरे देश के 750 सेंटर में छठा स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं की अवॉर्ड सेरेमनी की गई और इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राआें को सम्मानित किया गया। न्यू मंडी सेंटर से पास हुए विभिन्न स्कूलों के 12वीं कक्षा के छात्राें को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस वर्ष इस सेंटर के 25 छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा का इम्तहान दिया था। स्पर्श सिंगल ने 99 प्रतिशत, सृष्टि सिंह 97.6 प्रतिशत, भव्या मित्तल 98.4 प्रतिशत, पलक भरद्वाज 96.4 प्रतिशत, लक्ष्य गर्ग 93.2 प्रतिशत, निहारिका गर्ग 96.6 प्रतिशत, सलोनी बंसल 96.4 प्रतिशत, दिव्यांश गर्ग 93 प्रतिशत, वेदांश बालियान 94.8 प्रतिशत, नंदिनी उत्तरेजा 90.2, अनंत सिंगल 92.4, सृष्टि शर्मा 89, वसुंधरा जैन 89 प्रतिशत पर रही। इसके अतिरिक्त ओ लेवल कंपलीट करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सीए अजय अग्रवाल, गुंजन भार्गव, मोनिका अग्रवाल, उदिता, मोनिका जैन, चेरी गर्ग, प्रीति सिंगल और दीपिका तायल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।