फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल भूजल योजना में बुढ़ाना के 53 गांवों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल भूजल योजना में बुढ़ाना के 53 गांवों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के विकास खंड बुढ़ाना के 53 गांवों का अटल भूजल योजना में चयन हुआ है। इन गांवों में योजना के कार्यों को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बैठक ली।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में नोडल अधिकारी नूपुर गुप्ता ने बताया कि यह योजना जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए है। योजना पांच वर्षों के लिए विकास खंड बुढ़ाना की 53 ग्राम पंचायतों में चलेगी। जिसमें से 16 ग्राम पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान अनुमोदन को प्रस्तुत किए गए। लघु सिंचाई हेड ऑफिस जेई रितु को निर्देशित किया कि उक्त ग्राम पंचायतों की ज्यादा से ज्यादा तालाबों की सूची उपलब्ध कराये एवं गन्ना विभाग कोे निर्देशित किया कि मिश्रित खेती पर जोर दिया जाए और मिश्रित खेती कितनी मात्रा में हो रही है उसकी सूचना भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साथ जिला वानिकी अधिकारी सूरज को भी यह निर्देश दिया कि वह तालाबों के आसपास पेड़-पौधों आदि की व्यवस्था करके वहां के वातावरण को संतुलित बनाए। डीएम ने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लक्ष्य भारत सरकार द्वारा दिया गया है वो लक्ष्य समय पर पूरा किया जाए। मौके पर पर आशीष कुमार चौधरी, आईसी एक्सपर्ट पृथ्वीराज सिंह, राज्य सरकार द्वारा नामित डिस्ट्रिक्ट इम्पलीमेशन पार्टनर गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि अबरार तनवीर व रवि कुमार, डीईओ अतुल कौशिक, आकाश व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें