फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खतौली से मुजफ्फरनगर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है, इसका शुभारंभ सांसद डॉ संजीव बालियान 24 फरवरी रविवार को करेंगे। 15 दिन के ट्रायल के साथ दस मार्च से इस मार्ग पर नियमित रूप से ट्रेनें चलने लगेगी। इसी दिन रेलवे स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास भी होगा। इस पर आठ करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन

जिले के लोगों का रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर चल रहा लंबा इंतजार समाप्त होने वाला है। देश की आजादी के बाद पहली बार यहां रेलवे की डबल लाईन बिछी है। पहले चरण में मेरठ से खतौली तक दोहरीकरण हो चुका है। बीते डेढ़ साल से खतौली से मुजफ्फरनगर तक का दोहरीकरण का कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान रविवार 24 फरवरी को दोहरीकरण का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिन तक नई रेलवे लाइन पर ट्रायल होगा, इसके बाद 10 मार्च से नई लाईन पर नियमित रूप से ट्रेने चलने लगेगी। रविवार को ही सांसद डॉ बालियान रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। मुजफ्फरनगर का नया रेलवे स्टेशन राजस्थान के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की भांति भव्य बनेगा। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग पर आठ करोड़ का खर्च आएगा। रेलवे ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उत्तर रेलवे के एडीआरएम आरएन सिंह भी इस दौरान मौजूद रहेंगे, जो नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी करेंगे। सांसद ने बताया कि बिल्डिंग का कार्य इसी वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें