फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी को मिली ओडीएफ प्लस का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरकाजी नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी तथा ईओ मनोज यादव ने यह जानकारी दी। बताया कि 16 जनवरी को क्वालिटी काउंसिल ऑफ दिल्ली की टीम ने कस्बे में आकर जांच की थी। टीम को कोई भी व्यक्ति खुले में शौच जाते नहीं मिला था। इसके अलावा कस्बे में बने सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था बेहतर मिली। पूरे कस्बे में सफाई अच्छी मिली थी। इसके आधार पर जनपद में मात्र पुरकाजी नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 34 नगर निगम व नगर पंचायतों ने ओडीएफ में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 26 चयनित हुए हैं। इस दौरान बाबू समर काजमी, सभासद सुलेमान, खुर्रम के अलावा हाफिज मोहसिन, इनाम फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें