फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजाहेडी के प्राथमिक विधालय को दिया ट्रेन का माडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह कोई रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि शिक्षा मंदिर है
विज्ञापन

पुरकाजी। खंड विकास क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी का यह कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, बल्कि कारीगर ने शिक्षा के मंदिर को ट्रेन का स्वरूप दिया है। प्राथमिक विद्यालय की चमक दमक को देखकर बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी प्रभावित हैं। विद्यालय को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई ट्रेन खड़ी हो। बच्चे पढ़ते समय अपने आपको ट्रेन में बैठा महसूस कर बेहद खुश नजर आते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा से बच्चों को जोड़ने के लिए सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसे कारीगर द्वारा तरह तरह के रूप देकर सजाया जा रहा है। इसी के तहत ग्राम भोजाहेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में रंगाई पुताई व पेंटिंग कर कारीगर ने एक ट्रेन का रूप देकर इतने सुंदर ढंग से सजाया गया है कि जैसे स्टेशन पर कोई ट्रेन खड़ी हो, जिसमें बैठकर पढ़ने में बच्चे अपने आपको ट्रेन में बैठकर सफर करते हुए महसूस करते हैं। कारीगर मुजफ्फरनगर के ग्राम सुजडू निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में अभी कार्य बाकी है जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय बेहद सुंदर लगेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ग्राम लखनौती, हरैंटी आदि के सरकारी स्कूलों में भी रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है, जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा। बीडीओ तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि सरकारी स्कूलों को इतना सुंदर बना दो कि बच्चे स्कूलों में पढ़ने आना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें