फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर पर्याप्त रोडवेज बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। पर्व पर जहां ग्रामीण मार्गों पर बस का संचालन बढ़ाया है, वहीं सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। चालकों और परिचालकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना चलाई है, ताकि कर्मचारी पर पर्व पर अधिक राजस्व देकर प्रोत्साहन राशि पा सके।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व परिवहन विभाग के लिए अच्छी आय करने का पर्व माना जाता है। इसके लिए रोडवेज ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। 24 से 29 अगस्त बसों के संचालन की रूपरेखा बनाई गई है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। ग्रामीण रूट पर निर्धारित 1800 किलोमीटर पूरे करने पर चालक और परिचालक को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि इनाम में दी जाएगी। उपनगरीय क्षेत्र में 1200 किलोमीटर पूरे करने 1200 रुपये दिए जाएगे। इन किलोमीटर से अधिक किलोमीटर बस चलाने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से भी इनाम स्वरूप धनराशि दी जाएगी। संविदा और नियमित कर्मचारियों को छह दिनों की ड्यूटी लगातार देगी होगी। इसके अलावा छह दिनों तक वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कार स्वरूप पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर सभी मार्गों पर पर्याप्त बसों का संचालन होगा। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें