फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी संघर्ष मोर्चा के सम्मेलन में पूर्व पीएम अटल को दी श्रद्धांजलि

Mon, 20 Aug 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अटलजी को श्रद्धांजलि देते सांसद और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी बहुमूल्य राष्ट्र सेवाओं को याद किया गया। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि योगी सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर प्रजापति समाज के विकास को गति दी है। पूर्व पीएम वाजपेयी ने समाज के हर वर्ग की आवाज को ताकत दी थी।
विज्ञापन


रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा सम्मेलन में सांसद बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग और जाति के विकास की योजनाओं को ला रही है। ओबीसी की उन्नति से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि सरकारें स्वतंत्रता के बाद ओबीसी की उपेक्षा करती रही है। अब राजनीतिक चेतना से ओबीसी की ताकत बढ़ी है।

अध्यक्षता अतर सिंह प्रजापति और संचालन सागर वाल्मीकि ने किया। श्याम सुंदर प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, हरेंद्र पाल, राजीव, प्रमोद, रविंद्र पाल, नरेश विश्वकर्मा, कुलदीप कश्यप, डॉ सोनू धीमान, सरदार जसवीर सिंह, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। सांसद के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन एवं युगमा ग्राम विकास समिति द्वारा तुलसी पार्क में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता अरोरा ने कहा कि वाजपेयी भारत के सच्चे सपूत थे। प्रवीण जैन, सुरेंद्र शर्मा, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, अशोक त्यागी, अमरीश शर्मा, प्रमोद वर्मा, अमित चौहान, प्रमोद उपाध्याय, सचिन वर्मा, अतुल अरोरा, पुष्पेंद्र गोयल, कन्हैया शर्मा, लक्ष्मी धीमान, अंजना शर्मा, मीनू सिंह आदि ने भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

कलक्ट्रेट में अटल वट वृक्ष का पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में 22 साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल वट वृक्ष का पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि यह वृक्ष उनके विचारों का प्रतीक रहेगा। दो मिनट का मौन रखा गया। समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, अमित कुमार, सरदार सुरेंद्र सिंह, सूरजप्रकाश पासी, सागर, सुमित मलिक, फारुख असलम, मोहसीन आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक की ओर से गांव पीनना में पौधरोपण किया गया।  

हरिद्वार पहुंचे भाजपाई
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंच कर पूर्व पीएम वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पालिका सदस्य विजेंद्र पाल, सभासद प्रेमी छाबड़ा, नवनीत कुच्छल, रोहताश पाल, संजय गोयल, मनोज कौशिक, संजय गर्ग, विशाल गर्ग आदि हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें