फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिन्द द्वारा आयोजित सेमिनार में समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की शाखा बुढ़ाना के कार्यकर्ता 30 अप्रैल तक जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सामुदायिक केंद्र में रविवार को जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा बुढ़ाना द्वारा शिक्षा जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सभी वक्ताओं ने समाज में शिक्षा कम होने पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की उन्नति नहीं हो सकती। जमीयत के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। जागरूकता अभियान का आरंभ रविवार से ही किया। जमीयत के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जमीयत के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर बिरादरी के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे। मौके पर सलीम कुरैशी, इस्लाम सैफी, मुफ्ती असरार, अल्लामेहर, अब्दुल गफ्फार, राशिद, आसिर, कारी हुसैन, मौलाना अजीजुद्दीन, शाहिद कुरैशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें