फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमतधाम में समरसता संत समागम का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम के साथ निकाली गई संत यात्रा
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित हनुमत धाम में सेवा भारती मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में समरसता संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीगढ़ के बघयाना आश्रम से पधारे स्वामी राधा रमण महाराज ने कहा कि संस्कार, विनम्रता और व्यवहार अपनाने से बनी समरसता से उच्च कोटि के वैदिक संस्कृति के राष्ट्र का निर्माण होगा। इस मौके पर नगर में संत यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रेम निभाने से समरसता आएगी, जो कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप होकर देश के विकास में अमूल्य योगदान देगी। वहीं दंडी स्वामी महेश्वर आश्रम महाराज ने कहा कि शब्दों के अलावा व्यवहार भी हमें अपनेपन का अहसास कराना आना चाहिए। आज के दौर में धर्म की रक्षा करना कठिन चुनौती है। धर्म की रक्षा से राष्ट्र की रक्षा होगी। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गीतांनद महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, साध्वी राजनंदेश्वरी माता, साध्वी कांता, स्वामी पुरुषोत्तम गिरि आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद महाराज और संचालन स्वामी अजय कृष्ण शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में यात्रा प्रमुख अमरीश गोयल, संजीव शर्मा, विनोद शर्मा चेयरमैन, सुनील तायल, डा. रजनीश, रेणु गर्ग, डा. अरुणा गर्ग, प्रतीक ,योगेश अस्थाना, प्रदुम्मन गौतम, रामपाल सैन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें