मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में चल रहे यूथ वीक के पांचवे दिन चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
शुभारंभ आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि कुंज बिहारी अग्रवाल रहे। रंगोली प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में रविता देवी, शालू, नेहा, रजत रहे। दूसरे स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की ज्योति शर्मा, शाइना परवीन, नसीन, स्वाति रही। तीसरे स्थान पर एमए द्वितीय वर्ष की टीम की पूजा, प्राची, सुप्रिया, प्रीति रही। चित्रकला प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष के मोहित प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के जोगेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर और अर्शि तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सभागार में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का विषय जैव विविधता एवं उनका संरक्षण रखा गया। सतेंद्र कुमार, केजी अग्रवाल, डॉ. एके झा, डॉ. पीआर यादव ने विचार रखे।