मुजफ्फरनगर। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
विकास भवन पर कौशल विकास मिशन से जुड़े 450 अभ्यर्थी एकत्र हुए। कौशल विकास के प्रति जागरूकता को लेकर ये हाथों में तख्ती लिए हुए थे। रैली का एडीएम प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली मीनाक्षी चौक से आर्य समाज रोड होते हुए महावीर चौक, प्रकाश चौक आदि से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर संपन्न हुई। जिला समन्वयक मोतीलाल व्यास ने बताया कि 15 से 21 दिसंबर तक मिशन स्थापना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को कौशल विकास मिशन के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर डीआईओएस मुनेश कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, गोपाल बर्मन, संदीप कुमार, अंकित यादव, सुनील कुमार, विक्रांत शर्मा, दिलशाद अली, रामनिवास, रविंद्र कुमार, रामसिंह आदि रहे।
खिलाड़ियों का चयन 17 को
मुजफ्फरनगर। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव एस. मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि 19 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले की टीम का चयन 17 दिसंबर को इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगा। ट्रायल के बाद महिला और पुरुष टीम का चयन किया जाएगा।