संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 51 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर अदम्य रक्तवीर सहयोगी संस्था और मिशन वंदेमातरम् दा ट्रस्ट ने संयुक्त रुप से लगाया गया।
आयोजक सचिन त्यागी ने बताया कि इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह कर एसडी ब्लड बैंक को दिया गया। मुख्य अतिथि जिला बार संघ के उपाध्यक्ष विवेक त्यागी और पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी ने शिविर का शुभारंभ किया। सचिन त्यागी ने कहा कि एक मानव सेवा है। रक्तदान करने से छोटी-छोटी बीमारी तो दूर होती ही है। इसके अलावा हम किसी की जान भी बचा सकते है। इस मौके पर सागर त्यागी, हिमांशु त्यागी, शिवम त्यागी, अंबुज त्यागी, पंकज त्यागी, शोभित त्यागी, राजा त्यागी, सत्यम त्यागी, ललित त्यागी, राजू त्यागी, देवव्रत आर्य, हिमांशु माचो, रेणुका और शिवानी मौजूद रहीं।